प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वाधान में नगर के ट्रेज़री चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीरामचरित मानस पाठ हवन, आरती के बाद 13वां सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण तिवारी के नेतृत्व में हवन पूजन किए गया। इस दौरान खिचड़ी भोज के माध्यम से संगठन गरीब और असहाय लोगों की सेवा प्यार सम्मान का भागीदार बनता है । खिचड़ी भोज में तीन हजार से अधिक भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्म राज पाठक, युवजन महामंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच मान मिश्रा, रविशंकर मिश्र, उमेश चन्द्र मिश्र, जिला संगठन मंत्री मंजू शुक्ला सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...