देहरादून, जनवरी 8 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में ब्रदर्स क्लब, महाराणा प्रताप स्पोटर्स कालेज, आईटीएम और तिरूपति क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। रामराज क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में ब्रदर्स क्लब और रामराज क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर ब्रदर्स क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 328 रन बनाए। गौरव चैधरी ने 117 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामराज क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.2 ओवर में 216 रनों पर ढेर हो गयी। राजीव सिंह ने 65, जैद सलीम ने 53 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। महाराणा प्रताप स्पोटर्स कालेज ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मैच में महाराणा प्रताप स्पोटर्स कालेज ने जीएसआर क्रिकेट एकेडमी को 18 रनों से हराया। पहले खेलते हुए मह...