मथुरा, अगस्त 14 -- छटीकरा-राधा कुंड मार्ग स्थित ब्रज लोक कला एवं शिल्प संग्रहालय में आज स्वर्गीय रसिक बिहारी विभू महाराज के जन्मदिवस पर उनकी पुस्तक ब्रज खिरक के लोकार्पण अवसर पर ब्रज संस्कृति में प्राचीन वस्तुओं का संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बाबा बलराम दास महाराज ने कहा कि ब्रज की संस्कृति को बचाने का जो सपना विभू महाराज ने देखा था, वह संग्रहालय के रूप में साकार हो रहा है। पूर्व विधायक हुकम चंद्र तिवारी ने ब्रज के वनों के पुनर्स्थापन और प्राचीन वस्तुओं के संकलन पर बल दिया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र दुबे ने ब्रज की महिमा पर प्रकाश डाला, जबकि ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने संग्रहालय की स्थापना और विभू महाराज के जीवन पर अपने संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में ती...