मथुरा, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने ब्रज क्षेत्र को प्लास्टिक-मुक्त बनाने की दिशा में हैदराबाद की संस्था अवेसा सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू स्वच्छ भारत यात्रा के अंतर्गत ब्रज को पर्यावरण-अनुकूल एवं स्वच्छ बनाने की साझा पहल है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में एमओयू किया गया। इसके तहत अवेसा सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन ब्रज क्षेत्र में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। अभियान में तीर्थयात्रियों, दुकानदारों, संस्थानों तथा स्थानीय निवासियों के व्यवहार संबंधी पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा। आंकलन के बाद ब्रज को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसके अंतर्गत...