मथुरा, जनवरी 24 -- 60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ब्रज के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। झारखंड की राजधानी रांची में 24 जनवरी से होने वाली इस दौड़ में मथुरा की क्रॉस कंट्री टीम भाग लेगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि हाल ही में झांसी में हुई प्रादेशिक क्रॉसकंट्री दौड़ में अंडर 20 आयु वर्ग की 8 किमी दौड़ में राम रतन ने स्वर्ण पदक, सोनिया उपाध्याय ने 6 किमी दौड़ में कांस्य पदक एवं अजय सिंह ने बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर राष्ट्रीय दौड़ में क्वालीफाई किया था। इस सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक व विजय सिंह वर्मा, केआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, खेल विभाग प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.