नई दिल्ली, फरवरी 23 -- मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रम में शनिवार को ब्रज की पारंपरिक होली बड़े ही उत्साह और भक्ति से मनाई गई। ठाकुर रमण बिहारी जी के आंगन में अबीर-गुलाल के लड्डू बरसे, फूलों के रंगों की वर्षा हुई और हजारों श्रद्धालु प्रेम रस में सराबोर हो उठे। यह होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति और प्रेम का अनुपम संगम थी।रमणरेती आश्रम में होली की शुरुआत आश्रम के प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। गोपाल जयंती के वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन ठाकुर रमण बिहारी और प्रिया-प्रियतमा ने भक्तों संग होली खेली। जयपुर से विशेष प्रकार के अबीर-गुलाल के लड्डू मंगाए गए थे। इन लड्डुओं को हवा में उछाला जाता था, तो गुलाल के बादल घुमड़ते नजर आते थे। हर तरफ रंगों की बौछार हो रही थी और श्रद्धालु निहाल होकर झूम रहे थे।फूलों के रंगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.