नई दिल्ली, फरवरी 4 -- ब्रज की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो दिल में हमेशा के लिए बस जाता है। मथुरा और वृंदावन में होली करीब 40 दिनों तक अलग-अलग रूपों में मनाई जाती है, लेकिन अगर आप यहां की सबसे खास और प्रसिद्ध होली देखना चाहते हैं, तो यहां की लड्डूमार होली, लट्ठमार होली और फूलों वाली होली देखना ना भूलें। इन दिनों में बरसाना और नंदगांव की गलियां, मंदिर और चौक होली के रंग में पूरी तरह डूब जाते हैं। देश-विदेश से लोग यहां सिर्फ रंग खेलने नहीं, बल्कि ब्रज की परंपरा, भक्ति और उत्सव की भावना को महसूस करने आते हैं। चलिए जानते हैं साल 2026 में मथुरा- वृंदावन में ये होली कब खेली जाएगी।बरसाना की लड्डू और लट्ठमार होली ब्रज होली की शुरुआत 25 फरवरी 2026 को बरसाना में लड्डू होली से होगी। इस दिन राधा रानी मंदिर में भक्तों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.