लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर में क्लेशहरण नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। वृंदावन के कलाकारों ने बृज की लट्ठमार होली का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मंगलवार को अहमदनगर में श्री क्लेश हरण मंदिर परिसर में वृंदावन के कलाकारों ने बृज की फूलों से होली तथा लट्ठ मार होली का मंचन किया। गोपिकाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को गोपी का वेश बनाकर दर्शकों को खूब हंसाया। श्री रूद्र महायज्ञ संरक्षक पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने विधायक अमन गिरि को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजक देवेंद्र मिश्र ने कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र द्वारा श्री रूद्र महायज्ञ में विशेष भूमिका निभाने वाले वालंटियर को श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया। बच्चों ने मैदान में लगे जंपिंग झूले, च...