लखनऊ, दिसम्बर 19 -- कोडीन कफ सिरप मामले में शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नया खुलासा किया है। कफ सिरप में वांछित लोगों के समाजवादी पार्टी के मुखिया की तस्वीर मीडिया से साझा की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा मुखिया के दाएं और बाएं खड़े कफ सिरप में वांछित लोगों से क्या रिश्ते हैं? इसे स्पष्ट करें। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सपा कफ सिरप के वांछितों को क्यों सम्मान देने का काम कर रही है? ये लोग प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ये समूह सपा के सदस्य हैं। इनका पालन पोषण सपा ने किया है। सपा अपना पाप सरकार पर मढ़ रही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना पाप सरकार पर मड़ रही है। सरकार कफ सिरप मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है। जल्द ही जांच में दूध का दूध और पानी क...