मेरठ, अगस्त 25 -- रोहटा। रोहटा गांव में दो दिन पहले ब्रजवीर की आत्महत्या के मामले में बेटे को साक्ष्य मिटाने और तमंचा छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिल गया था, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। इससे पहले बेटे ने तमंचा छिपाकर घटना को हत्या दिखाने का प्रयास किया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद खुलासा किया और आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया है। रोहटा निवासी ब्रजवीर सिंह कैंसर पीड़ित थे। शुक्रवार दोपहर अपने ही घर की गैलरी में ब्रजवीर सिंह गोली लगी हालत में मृत मिले थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। ब्रजवीर के कपड़ों में पुलिस को सुसाइड नोट मिला। खुलासा हुआ कि बीमारी से परेशान होकर ब्रजवीर ने खुद को गोली मारी थी। मृतक के हाथों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.