भागलपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर एवं बिहपुर रेलवे जीआरपी कॉलोनी स्थित बाबा आरक्षीनाथ महादेव मंदिर से शनिवार की शाम बाबा भोलेनाथ के विवाह बारात की भव्य झांकी निकाली गई। बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर से निकली झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और भूत-प्रेतों की आकर्षक झलकियां शामिल रहीं। डीजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...