बिहारशरीफ, मार्च 18 -- ब्रजराज चौहान बने जद-यू के प्रदेश महासचिव फोटो: ब्रजराज चौहान अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के महम्मदपुर टोला, वेलदरिया के रहने वाले ब्रजराज चौहान को जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने की। इनकी नियुक्ति पर किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्रचुड़ दिवाकर, अस्थावां प्रखंड प्रमुख रोहित कुमार, प्रशांत कुमार, बिरेंद्र प्रसाद, कर्मवीर कुमार आदि ने बधाई दी। वर्तमान में वे शेखपुरा विधानसभा के प्रभारी व नालंदा जिला उपाध्यक्ष भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.