जहानाबाद, जनवरी 9 -- काको, निज संवाददाता। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शुक्रवार को काको में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मंटू ने की। इस अवसर पर काको प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शोक सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। वक्ताओं ने स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा के शिक्षक हितों के लिए किए गए संघर्ष, उनके सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव, सशक्त संगठनात्मक क्षमता तथा शिक्षा के प्रति आजीवन समर्पण को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा जीवन पर्यंत शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.