जहानाबाद, जनवरी 4 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रख्यात शिक्षाविद एवं शिक्षकों के सशक्त स्तंभ रहे ब्रजनंदन शर्मा के निधन से शिक्षा जगत, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन को एक युग की समाप्ति बताते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री दिलीप कुशवाहा ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा केवल शिक्षक नेता नहीं थे, बल्कि वे शिक्षक हितों की आवाज़, अनुशासन, संघर्ष और संवैधानिक मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को प्राथमिक शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती दी और शिक्षकों की समस्याओं को सरकार व समाज के सामने प्रभावी ढंग से रखा। उन्होंने ...