हापुड़, मई 30 -- नगर में प्राचीन मंदिरों पर कई वर्षों से लोगों ने कब्जा किया हुआ। जिन्होंने धीरे धीरे दुकान, मकान और गोदाम के लिए मंदिर की जगह को प्रयोग करना शुरू कर दिया है। लेकिन स्थानीय प्रशासन मंदिरों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। गंगानगरी ब्रजघाट में बुधवार को सर्व समाज के लोगों ने अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटवाने के लिए आंदोलन किया था। वहीं, अब गढ़ नगर में प्राचीन मंदिरों में होने वाले अवैध कब्जों को हटवाने के लिए लोगों ने शासन को पत्र भेजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़ नगर में प्राचीन मंदिरों का एक इतिहास था, जिन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर उनमें रहना शुरू कर दिया है। नगर में नक्का कुआं मंदिर के आसपास बने प्राचीन मंदिरों में कई लोगों ने अवैध रूप से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.