नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। समझा जाता है कि इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी हमले के बाद रक्षा तैयारियों को लेकर उन्हें अवगत कराया। सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख के कश्मीर दौरे, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उठाए गए नए कदमों का ब्यौरा तथा नौसेना के लिए राफेल विमानों की खरीद को लेकर हुए अन्तर सरकारी समझौते की भी जानकारी दी। जानकारों का कहना है कि बैठक 30-35 मिनट तक चली। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री की बैठक को महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इस बैठक से ठीक पहले रक्षामंत्री ने सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.