नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार कहा कि देश हित और संवैधानिक तालमेल के लिए निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करना चाहिए। ‌ राज्य निर्वाचन आयोगों के साथ एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार ने ईसीआई और एसईसी ‌के बीच उनके संवैधानिक अधिकारों के तहत संस्थागत तालमेल को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में चुनावी प्रक्रियाओं की ईमानदारी और कुशलता को और बढ़ाने के लिए मतदाता सूची प्रबंधन, टेक्नोलॉजी अपनाने और सबसे अच्छे तरीकों को साझा करने में एक जैसे तरीकों की जरूरत पर बल दिया। 27 साल बाद हो रहे इस सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग को जहां भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोक...