नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का नया वर्जन 4.0 पटरियों पर होगा। यह ट्रेन विश्व की अन्य हाई स्पीड ट्रेनों के तकनीकी आयाम को पूरा करेगी। मंत्री ने दावा किया कि वंदे भारत का नया संस्करण रफ्तार, कंपन, यात्रा समय और सुविधाओं में बेहतर साबित होगा। रेल मंत्री ने यह बातें दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कहीं। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रदर्शनी है। इसमें दुनिया की 15 से अधिक देशों की चार सौ से ज्यादा कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। ये कंपनियां भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, रूस, स्वट्जिरलैंड, स्पेन, ब्रिटेन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.