नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, रामनारायण श्रीवास्तव। बिहार की चुनावी बिसात पर मतदाता सूची विवाद को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वोटर अधिकार यात्रा के साथ भावी सामाजिक समीकरणों पर भाजपा की कड़ी नजर है। भाजपा यात्रा के असर का आकलन करने में जुटी है। भाजपा नेताओं का मानना है कि चुनाव के दौरान मुद्दों से ज्यादा सामाजिक समीकरण प्रभावी रहते हैं और वह राजग के पक्ष में है। इसके अलावा बिहार में बीते दो दशकों से भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है, जिसमें राजद और कांग्रेस दोनों कटघरे में खड़े हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव को अब लगभग दो माह ही बचे है। ऐसे में सियासत काफी तेज हो गई है। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी एसआईआर के मुद्दे के साथ मतदाता सूची विवाद के मुद्दे पर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करने में जुटी है। इसके जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.