नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली विशेष संवाददाता कांग्रेस भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जनता के बीच जाएगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों को इस समझौते की कमियों को लेकर आम आदमी, युवाओं और किसानों के बीच जाने की हिदायत दी है। लोकसभा के सांसदों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा। इसलिए सांसदों को आम लोगों के बीच जाकर इस समझौते से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताना चाहिए। इसके साथ राहुल गांधी बजट सत्र के पहले हिस्से में पार्टी सांसदों की भूमिका से भी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार को घेरने में सफल रही है। इसके लिए उन्होंने सांसदों की तारीफ भी की। इस बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.