नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ से अपने पहले ही निर्णय में किसानों, महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों को सीधे लाभ पहुंचाने वाले फैसले किए। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद नागरिकों से जुड़े अहम फैसलों पर महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। ये फैसले लिए पीएम राहत योजना: हर नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवातीर्थ से पहले फैसलों में जिन फाइलों पर दस्तखत किए उनमे पीएम राहत योजना शुरू करने की मंजूरी शामिल है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, ताकि समय पर इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए। लखपति दीदी का लक्ष्य दोगुना अब 6 करोड़ प्रधानमंत्री ने मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी का नया और महत्वाकांक्षी ल...