नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता सरकार ने आम बजट में सात नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। इसमें वाराणासी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर पश्चिम बंगाल में भूमिगत होगा। सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण यह 40 किलोमीटर लंबा सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है, यह बंग्लादेश सीमा से सटा हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पूर्वोत्तर भारत को देश की मुख्य भूमि से जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से अहम 40 किलोमीटर लंबे सिलीगुड़ी गलियारे में भूमिगत रेल पटरी बिछाने की योजना पर काम किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से होकर गुजरने वाला संकरा भू-गलियारा, जो उत्तर पूर्वी क्षेत्र को भारत के अन्य भागों से जोड़ता है, चिकेन नेक के नाम से जाना जाता है। वैष्णव ने आम बजट में रेल मंत्रालय संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.