नई दिल्ली, अगस्त 17 -- - रक्षा मंत्रालय ने संसदीय समिति को दी जानकारी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश की आर्डिनेंस फैक्टरियों को कुछ समय पहले आर्डर नहीं मिलते थे। कई मौके ऐसे भी आए जब उनके पास काम नहीं होता था। अब नए रक्षा उपक्रमों में तब्दील हो चुकी सात रक्षा कंपनियों के पास 81 हजार करोड़ से अधिक के आर्डर हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक संसदीय समिति को यह जानकारी दी है। सरकार ने पांच साल पूर्व 41 आर्डिनेंस फैक्टरियों को साथ सार्वजनिक रक्षा कंपनियों में तब्दील किया था। इसके साथ ही इनका आधुनिकीकरण भी शुरू किया था। इतना ही नहीं सरकार रक्षा आधुनिकीकरण के बजट का 70 फीसदी स्वदेशी खरीद पर खर्च करने का फैसला कर चुकी है। रक्षा निर्यात को बढ़ाने के उपाय हो रहे हैं। इन सबका नतीजा है कि इन सात नये रक्षा उपक्रमों के पास आज 81,226 करोड़ के आर्डर हैं। यह आंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.