नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के आखिरी दिन गुरुवार को टीएमसी और बीजेपी के सांसद आमने-सामने नजर आए। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने राज्यसभा में केंद्र सरकार और आम बजट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कहना ठीक नहीं है कि किसान खुश नहीं हैं। किसान खुश हैं लेकिन केंटकी (अमेरिका) के! ब्रायन ने कहा कि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के किसानों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता। उनको भाजपा सांसद सामिक भट्टाचार्य ने जवाब देते हुए कहा कि बंगाल से प्रतिभा, पूंजी और श्रमिकों का पलायन हो रहा है। चर्चा पर बंगाल चुनाव की छाया कई मौकों पर नजर आई। डेरेक बोल रहे थे तो बीजेपी के बंगाल से जुड़े सांसद कई बार उत्तेजित नजर आए। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप भी जमकर हुए। डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने वर्ष 2013 में 'कन्याश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.