नई दिल्ली, जनवरी 29 -- हेडिंग विकल्प: भारत दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा: प्रधानमंत्री मोदी -महत्वाकांक्षी भारत के लिए हैं ईयू के साथ हुआ मुक्त व्यापार समझौता -------------------- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा है। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर अपने पारंपरिक संबोधन में प्रधानमंत्री कहा कि वर्तमान समय व्यवधान उत्पन्न करने का नहीं, बल्कि समाधान खोजने का है। उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी भारत के लिए है और देश के विनिर्माताओं को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए। रिफॉर्म एक्सप्रेस पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रिफॉर्म एक...