नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता भारत जल्द ही एयरो इंजन के उत्पादन के लिए एक संयुक्त उपक्रम को मंजूरी प्रदान कर सकता है। चार देशों की कंपनियां इसके सह उत्पादन को लेकर दौड़ में हैं जिसमें फ्रांस की सैफरान सबसे आगे मानी जा रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) को भेज दिया है। अब इस मामले में सीसीएस को निर्णय करना है। यह संभावना है कि अगली कुछ बैठकों में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। सैफरान का इंजन राफेल विमानों में सूत्रों की मानें तो इस मामले में भी फ्रांस की कंपनी सैफरान सबसे आगे है। सैफरान जो इंजन बनाती है, वह राफेल विमानों में भी इस्तेमाल हो रहा है। हाल में भारत ने फ्रांस से 114 लड़ाकू विमान खरीदने का ऐलान किया है। इसलिए यह अटकलें हैं कि यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.