नई दिल्ली, फरवरी 1 -- सीमाओं पर घुसपैठ रोकने, आतंकी घटनाओं पर नकेल और दिल्ली लाल किला ब्लास्ट जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फोकस खुफिया तंत्र की मजबूती पर है। केंद्र सरकार ने आम बजट में इंटेलिजेंस के लिए 6782.43 करोड़ रुपए खर्च का प्रावधान किया है। यह करीब 69 फीसदी बढ़ोतरी है। जानकारों का कहना है कि खुफिया तंत्र को आधुनिक और ज्यादा सक्षम बनाने का यह बड़ा प्रयास है। गृहमंत्रालय को जनगणना के लिए बजट में बड़ी धनराशि मिली है। आंतरिक सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार सभी केंद्रीय सशस्र बलों को दिया जाने वाला आवंटन बढ़ाया गया है। केंद्रशासित प्रदेशों सहित गृह मंत्रालय के अंतर्गत होने वाला व्यय लगातार तीसरे वर्ष स्थिर रूप से बढ़ा है। हालांकि 2026 -27 के बजट में जनगणना निधि में भारी वृद्धि के कारण इसमें उल्लेखनीय विस्तार हु...