नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बताया कि मंत्रिमंडल ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स योजना की दूसरी किश्त को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए 10000 करोड़ रुपये का कोष निर्धारित किया गया है। वैष्णव ने कहा कि इस योजना का मुख्य ध्यान उन्नत तकनीक पर आधारित स्टार्टअप, छोटे कोषों के माध्यम से शुरुआती विकास चरण के स्टार्टअप, तकनीक से प्रेरित नवाचारी विनिर्माण स्टार्टअप तथा विभिन्न क्षेत्रों और विकास के अलग-अलग चरणों में कार्यरत स्टार्टअप पर रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्य संचालन में लचीलापन रखा जाएगा, जिसमें ग...