नई दिल्ली, जनवरी 27 -- संसद के बजट सत्र में विपक्षी दल एकजुट होकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मनरेगा के मुद्दे पर घेरेगी। इन मुद्दों सहित संसद में रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों के संसदीय दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। एसआईआर के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस भी काफी आक्रामक है और पार्टी ने इस मुद्दे को पूरी शिद्दत के साथ उठाने का ऐलान किया है। इस बीच, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की रणनीतिक समूह की बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीर हुसैन ने कहा कि बैठक में बजट सत्र के पहले हिस्से में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि इस मुद्दे को प्रमुखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.