नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- सेना में अग्निवीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2031-32 तक उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी तक हो जाने का अनुमान है। इसे लेकर सेना ने सरकार को आगाह किया है। सुझाव दिया गया है कि अग्निवीरों की हिस्सेदारी सेना में 30 फीसदी से ज्यादा नहीं होने पाए। खबर है कि सरकार इस समस्या का समाधान तलाश रही है। वर्ष 2022 से 40-45 हजार अग्निवीर सेना में हर साल भर्ती हो रहे हैं। 2026 के बाद सालाना एक लाख भर्ती करने की योजना है। जबकि 2026 में पहले बैच यानी 2022 में भर्ती हुए अग्निवीरों में 75 फीसदी कार्यमुक्त होंगे। 2026 के बाद हर साल 75 फीसदी अग्निवीर सेवानिवृत्त होते रहेंगे। सेना के सूत्रों की मानें तो यदि भर्ती बढ़ाई जाती है तो इससे सेना में अग्निवीरों की संख्या बढ़ जाएगी और 2031-32 तक उनकी सेना में हिस्सेदारी 50 फीसदी तक हो जाएगी। म...