नई दिल्ली, जनवरी 27 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर लगातार दूसरी बार पार्टी की बैठक में गैर हाजिर रहे हैं। थरूर पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई संसद की रणनीतिक समूह की बैठक में अनुपस्थित रहे। इससे पहले वह केरल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। सूत्रों के मुताबिक थरूर ने बताया है कि वह सफर कर रहे हैं, इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बारे में थरूर ने पार्टी को जानकारी दे दी थी। इससे पहले केरल कांग्रेस नेताओं की बैठक के वक्त थरूर एक लिटरेचर फेस्टिवल में थे। इसलिए वह अनुपस्थित रहे थे। दरअसल, कांग्रेस और शशि थरूर के रिश्ते कुछ माह से ठीक नहीं चल रहे हैं। थरूर के करीबियों का कहना है कि कुछ मुद्दों पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज हैं। इसलिए वह पार्टी की बैठकों से दूरी बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.