नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, मदन जैड़ा देश में तीनों सेनाओं के सैनिकों एवं अफसरों के वेतन-भत्तों पर सरकार जितना खर्च करती है, उससे कहीं ज्यादा भूतपूर्व कर्मियों की पेंशन पर खर्च करना पड़ रहा है। रक्षा बजट के आंकड़ों को देखें तो पेंशन पर खर्च होने वाली राशि सेवारत सैनिकों के वेतन-भत्तों से कहीं ज्यादा हो चुकी है। रक्षा बजट के लिए इस बार रिकार्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसमें दो बड़े हिस्से वेतन एवं पेंशन के भी हैं। बजट के आंकड़ों को देखें तो थलसेना, नौसेना और वायुसेना के वेतन के लिए कुल 148365 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इनमें सेना के वेतन पर 118167, नौसेना के 9662 तथा वायुसेना के वेतन पर 20536 करोड़ शामिल हैं। पेंशन के लिए 171338 करोड़ आवंटित बजट में पेंशन के लिए कुल 171338 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। हालांक...