नई दिल्ली, फरवरी 21 -- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान जो किया, उसकी हर किसी ने बहुत कड़े शब्दों में निंदा की है। शनिवार को इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 में पहुंच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस तरह से भारत की प्रतिष्ठा का नुकसान पहुंचाने का काम करती है, वह बहुत ही शर्मनाक है। किसी भी पैमाने पर इस तरह की हरकत करना उनकी राजनीति की गिरावट को दर्शाता है। वैष्णव ने कहा, कांग्रेस कभी नहीं चाहती है कि भारत में कभी कोई नई तकनीक आए। यह पर तमाम युवा, विशेषज्ञ और स्टार्टअप आए, जिन्हें एआई के क्षेत्र में जानने और सीखने का अवसर मिला। समिट के दौरान स्वयं भी काफी युवाओं से मिला हूं। सभी ने इस यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना क...