नई दिल्ली, फरवरी 10 -- पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब के प्रकाशित होने को लेकर चल रही बहस के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खुद नरवणे के एक ट्वीट को सबूत के तौर पर पेश किया है। वर्ष 2023 में नरवणे अपनी पुस्तक खरीदने की अपील करते हुए सोशल मीडिया साइट पर एक लिंक भी साझा किया था। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें एमएम नरवणे की बात पर भरोसा है। उनकी किताब में कुछ ऐसी बाते हैं, जो सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असहज कर सकती हैं। दरअसल, नरवणे की अप्रकाशित किताब सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राहुल गांधी ने इसी संदर्भ में कहा कि एमएम नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी किताब का लिंक फॉलो कीजिए। अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.