नई दिल्ली, फरवरी 20 -- अब 22 साल तक के नौजवान कर पाएंगे आवेदन, पहले 21 साल की थी अधिकतम उम्र सीमा नई दिल्ली, विशेष संवाददाता रक्षा मंत्रालय ने करीब चार साल के बाद अग्निपथ योजना में पहला बदलाव किया है। इस योजना के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों की आयु सीमा में एक साल की बढ़ोत्तरी की गई है। योजना के तहत तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की जो अब नई भर्ती होगी उसमें 22 साल तक की उम्र के नौजवान आवेदन कर सकेंगे। अभी तक यह सीमा 21 साल थी। ज्यादा नौजवानों को मौका मिलेगा रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इससे ज्यादा नौजवानों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा। जबकि निचली आयु सीमा पहले पहले की भांति 17.5 साल ही रहेगी। योजना के तहत हर साल थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना में करीब 50-55 हजार अग्निवीरों की भर्ती होती है ...