मेरठ, दिसम्बर 3 -- लोहियानगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी और बाइक फूंकने के आरोप में गिरफ्तार दरोगा स्नेहप्रकाश आजाद को बागपत एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। आरोपी दरोगा और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों का पहले तो रिमांड मंजूर कर लिया गया लेकिन बाद में जमानत दे दी गई। आरोपी दरोगा के खिलाफ एसएसपी मेरठ ने बागपत एसपी सूरज राय को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को सस्पेंड किया गया। कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। बागपत पुलिस लाइन में तैनात दरोगा स्नेहप्रकाश का महिला से विवाद चल रहा है। महिला को दरोगा ने कुछ दिन पहले फोन पर धमकाया था और व्हाट्सएप पर धमकी वाले मैसेज भेजे थे। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसी खुन्नस में 29 नवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.