आजमगढ़, जुलाई 4 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने बुधवार की शाम को हरिऔध कला केंद्र में भारतीय वेशभूषा एवं परिधानों पर आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय परिधान हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान है। जब भी हम भारतीय संस्कृति के वेशभूषा के परिधान पर आधारित इस प्रकार का ब्यूटी कॉन्टेस्ट देखते हैं,तो हमें अपनी संस्कृति याद आती है। उन्होंने कहा कि अभी जो राजस्थानी परिधानों का कैट वॉक जब राजस्थानी गानों के बीच किया गया, तो सभी को लगा होगा कि हम राजस्थान,कोटा में हैं। डीएम ने कहा कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में विविध प्रकार के परिधान पहने जाते हैं। पंजाब में पुरुष कुर्ता पायजामा, महिलाएं सलवार सूट पहनती हैं। असम में पुरुष धोती,शर्ट और गमछा एवं महिलाएं साड़ियां पहनती हैं। ये परिधान हमें संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.