मेरठ, दिसम्बर 2 -- कांशीराम कॉलोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका को धमकी और उसकी स्कूटी फूंकने के आरोपी दरोगा को साथी समेत गिरफ्तार किया गया। वीडियो फुटेज और मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी की गई। आरोपी दरोगा का महिला से विवाद हुआ था, जिसके बाद दरोगा ने महिला के घर जाकर उत्पात मचाया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां पहले रिमांड मंजूर किया गया, बाद में कोर्ट ने जमानत दे दी। कांशीराम कॉलोनी में महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। बागपत पुलिस लाइन में तैनात दरोगा स्नेहप्रकाश आजाद का महिला से विवाद चल रहा है। महिला को दरोगा ने फोन पर धमकाया था। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो 29 नवंबर की रात दरोगा ने महिला के घर आकर उत्पात मचाया था। बेटे ने पुलिस बुला ली थी। इसी दौरान दरोगा मौके से निकल भागा। इसके बाद रात दो बजे दरोगा अपने साथी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.