मथुरा, जनवरी 14 -- बरसाना। ब्याहुला उत्सव में सेवायतों को बुलाने के बाद सम्मान न मिलने पर सेवायत नाराज हो गये। बाद में उन्हें मना लिया गया। ब्याहुला उत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम डाल में नंदगांव व बरसाना के गोस्वामियों को बधाई गायन के लिए आमंत्रित किया गया था। दोपहर करीब 11 बजे दोनों गांवों से लगभग 50-50 गोस्वामी पंडाल में पहुंच गए, लेकिन वहां उनकी आवभगत व स्वागत-सम्मान की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। काफी देर तक समाज के लोग असहाय अवस्था में बैठे रहे। अव्यवस्था देख नंदगांव-बरसाना के गोस्वामी नाराज हो गए और उन्होंने बीच पांडाल में माइक से ही आयोजकों के प्रति नाराजगी जताते हुए खरी-खोटी सुनाई। इससे आयोजकों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आयोजक मौके पर पहुंचे और नाराज गोस्वामियों को मनाने का प्रयास किया। काफी देर तक असहज माहौल बना रहा, बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.