आरा, फरवरी 19 -- -बभनियांव में बनेगा भव्य स्मृति द्वार सांसद, पूर्व विधान पार्षद, पूर्व विधायक समेत सैकड़ों हुए शामिल जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के बभनियांव गांव में गुरुवार को ब्यास शिरोमणि नंद कुमार सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव में फलदार पौधे लगाकर एक वाटिका का शुभारंभ किया गया। जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने स्व सिंह को रामायण व महाभारत का अद्भुत ज्ञाता बताते हुए उनके सम्मान में गांव के मुख्य मार्ग पर एक भव्य स्मृति द्वार निर्माण की घोषणा की। उन्होंने मुखिया शिवजी सिंह से इसका प्रस्ताव पंचायत में पारित करने का आग्रह भी किया। ब्यास सुदर्शन सिंह, गोपाल राय, कन्हैया ब्यास, प्रिंस सम्राट, विपिन सिंह, रबी पांडे, व श्रीराम सिंह ने श्रद्धांजलि गीतों से जनसमूह को भाव-विभोर कर दि...