ब्यावर, अक्टूबर 24 -- राजस्थान के ब्यावर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ब्यावर-मसूदा मार्ग पर यह हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर और टैम्पो की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। इसमें दंपत्ति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना खीमपुरा घाट के पास उस समय हुई जब परिवार भाई दूज मनाने के लिए महिला के मायके जा रहा था। उनके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वृत्ताधिकारी (ब्यावर) राजेश कसाना ने बताया कि मृतकों की पहचान सेंदड़ा रोड स्थित गोविंदपुरा निवासी राजू काठा (35), उनकी पत्नी पूनम (33) और उनके बच्चों हिना (13) और अलीशा (11) के रूप में हुई है। दंपत्ति के दो छोटे बेटे साहिल (9) औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.