शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- एक दिसंबर से शुरू हो रहे बकाए बिजली बिल को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। जानकारी देते हुए निगम के अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि बिजली बिल में छूट के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराकर बकाया बिल जमा करने पर ब्याज पर 100 फीसदी तथा मूलधन में भी 25 फीसदी छूट की बात कही है। यह योजना तीन चरणों में 28 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके अंतर्गत बकाया बिल जमा करने के लिए पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट मिलेगी, तो तीनों चरणों में अलग अलग अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी। योजना में पंजीकरण दो हजार रूपये देकर कराना होगा।राहत योजना का पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा। इसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिभार में 100 प्रतिशत और पंजीकरण के 30 दिनों के भीतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.