सासाराम, फरवरी 21 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बौलिया हाईस्कूल परिसर में शनिवार को बाल संसद का चुनाव कराया गया। एक सप्ताह पहले अधिसूचना जारी करने के बाद नामांकन कराया गया। नाम वापसी, स्क्रूटनी, सिंबल बंटवारा आदि चुनाव की सारी प्रक्रिया की गयी। तीन बूथ बनाये गये थे। पी वन, पी टू व पी थ्री। पोलिंग एजेंट बनाकर एनसीसी कैडेट की सुरक्षा व्यवस्था में शनिवार को मतदान कराया गया। चुनाव में कक्षा छह, सात, आठ, नौ व 11 की छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। बताया जाता है कि मतदान में 300 छात्रों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक सुमेर कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में छह हाउस-गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी एवं कृष्णा का गठन किया गया। मतदान के आधार पर विद्यालय स्तर पर माहिम कुमार कैप्टन व अनुप्रिया कुमारी ...