हापुड़, फरवरी 22 -- क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित आम के बागों लगे आम के पेड़ों में आई बौर देखकर बागवान व किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। बौर से लदे आम के पेड़ों को देखकर इस वर्ष आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़, पलवाड़ा, पसवाड़ा, बक्सर, अठसैनी, पौपाई, दौताई, खिलवाई, नानपुर, देवली आदि गांवों में आम के पेड़ों के बड़े-बड़े बाग लगे हुए हैं। इन बाग में खड़े आम के पेड़ों में इस बार भारी संख्या में बौर आई है। कई पेड़ों पर तो इतनी बौर है कि डालियां तक नीचे झुक गई हैं। बौर से लदे पेड़ों को देखकर इस वर्ष आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद है, जिसके चलते बागवानों व किसान अभी से उत्साहित है। बागवान सलीम, दीपक कुमार आदि कहते हैं कि बीते वर्ष बौर कम थी और आम फसल उस हिसाब से नहीं हुई जिस तरह से हमने सोचा था। समय पहले बौर आ गए हैं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.