मैनपुरी, अप्रैल 5 -- भोगांव। ग्राम जसराजपुर में प्रदेश सरकार की ओर से बौद्ध सर्किट के लिए जमीन अधिग्रहित की गई है। इस जमीन के कुछ काश्तकारों द्वारा भूमि का बैनामा पर्यटन विभाग के कर दिया गया था परंतु इसका मुआवजा न मिलने के कारण किसानों में नाराजगी थी। शुक्रवार को लगभग 23 काश्तकारों का मुआवजा डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में पहुंचा तो किसानों की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने पर्यटन मंत्री को इसके लिए बधाई दी। बौद्ध सर्किट बनने का रास्ता अब साफ नजर आने लगा है। 37 किसानों की भूमि बौद्ध सर्किट के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई थी। लखनऊ मंडल से आए पर्यटन अधिकारी डा. कल्याण सिंह यादव की देखरेख में 23 किसानों की भूमि का बैनामा पर्यटन विभाग के नाम किया गया था। परंतु इनकी धनराशि खाते में न पहुंचने के कारण शेष 14 काश्तकारों ने अपनी भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.