अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के जगदीशपुर मुस्लिमपुर स्थित बौद्ध विहार परिसर में गौतम बुद्ध सेवा संस्थान के तत्वावधन मंे संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक हृदयराम गौतम ने की। इस दौरान मिशन गायक मनीष गौतम व उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सायं भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सूरज यादव, रामराज गौतम, प्रधान गंगा प्रसाद गौतम, वीरेन्द्र कुमार गौतम, पुष्पा पाल, सुखराम यादव, सोनू गौतम, विकास पाल, श्याम लाल, चुन्नीलाल, जितेन्द्र प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...