उन्नाव, नवम्बर 11 -- असोहा। भारतीय जनहित महासभा के तत्वावधान में संयुक्त सर्व समाज आदर्श सामूहिक विवाह समारोह मंगलवार को असोहा ब्लॉक के पहासा गांव में संपन्न हुआ। 18 जोड़ों ने बौद्ध रीति-रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधकर नवजीवन की शुरुआत की। मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या, राज्य निर्माण विभाग दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्रेम शाक्य, भारतीय जनहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मौर्य ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। यहां जज लेबर कोर्ट लखनऊ ब्रजेश कुमार राय, प्रदेश महासचिव शिवचंद्र कुशवाहा, रमेश, सचिन, अवधेश, राम सागर, प्रमोद, विनोद, अजीत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.