गया, फरवरी 14 -- बोधगया में विभिन्न देशों के बड़ी संख्या में बौद्ध मठ निर्मित है। बौद्ध मठों के निर्माण और उपयोग को लेकर गया जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर बोधगया में बौद्ध मठों की लगातार जांच की जा रही है। नये बौद्ध मठ के निर्माण और पुराने परिसरों में नए निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम बौद्ध मठों में कमरों की संख्या, आवासीय और व्यावसायिक उपयोग, विदेशी नागरिकों के ठहराव, वीजा सत्यापन, कर भुगतान, सेवा-कर और भवन नक्शा अनुमोदन से संबंधित पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है। सात फरवरी को गया समाहरणालय के जिला विधि शाखा से जारी आदेश में कहा गया है कि बीते वर्षों में बड़ी संख्या में देश-विदेश से जुड़े संगठनों द्वारा बौद्ध मठ का निर्माण कराया गया है, जिसका उपयोग धार्मिक गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.