बदायूं, अक्टूबर 4 -- बदायूं। मझिया स्थित सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ने बौद्ध भिक्षुओं को भोजन दान किया। भोजन दान के बाद भगवान गौतम बुद्ध एवं सम्राट अशोक के व्यक्तित्व एवं कृतत्व ,उनके जनकल्याण कारी उपदेशों व विचारों पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। ममता शाक्य ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने दया,मैत्री, करुणा और शांति का संदेश विश्व को दिया। समाज को माध्यम मार्ग का अनुसरण करने को कहा। सम्राट अशोक का सर्वलोकहित, परोपकारी एवं प्रजा के कल्याण के लिए किए गये जनकल्याणकारी कार्य अद्वितीय हैं। शाक्य,मौर्य,कुशवाहा सैनी महासभा जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, हरिओम सैनी, दिनेश मौर्य, नंदराम, महेंद्र शाक्य,सुरजीत शाक्य,शिवम,गंगा सहाय शाक्य, प्रधान केपी शाक्य,प्रधान भगवान दास ,मुकेश चंद्र मौर्य...