गिरडीह, मार्च 10 -- डुमरी। झारखंड मूल निवासी परिसंघ समिति डुमरी के सदस्यों ने बौद्ध भिक्षुओं के आंदोलन को समर्थन में रविवार को ट्रेन से बोधगया रवाना हुआ। परिसंघ समिति के गिरिडीह जिला अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास ने बताया कि बौद्ध भिक्षुओं के आन्दोलन के समर्थन देने एवं उनके आंदोलन में शामिल होने के लिए हम सभी जा रहे हैं। कहा कि बौद्ध भिक्षुओं के आंदोलन को सफल बनाने के लिए जो भी मार्ग अपनाना पड़ेगा उसके लिए परिसंघ समिति पीछे नहीं हटेगी। बोध गया जाने वालों में जिला अध्यक्ष के अलावा जितेन्द्र कुमार दास, प्रीतम दास, सरयू दास, रवि कुमार दास, अमृत दास, भुनेश्वर दास, बासुदेव दास, ईश्वर दास, महेन्द्र दास, नारायण दास आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.